{"_id":"5f8a98e14c36f647ec074bb0","slug":"deoria-assembly-by-election-2020-rebel-candidates-of-bjp-filed-form-on-last-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria Assembly By Election 2020: भाजपा के बागी समेत सात उम्मीदवारों ने अंतिम दिन दाखिल किया पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria Assembly By Election 2020: भाजपा के बागी समेत सात उम्मीदवारों ने अंतिम दिन दाखिल किया पर्चा
Sat, 17 Oct 2020 12:40 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन भाजपा के बागी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू समेत सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब तक कुल 21 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र रिटर्निंग आफिसर सौरभ सिंह के समक्ष दाखिल किया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।
विज्ञापन
नामांकन के अंतिम दिन सदर विधायक रहे स्व. जन्मेजय सिंह के पुत्र अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू ने भाजपा से बगावत कर निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। गौरीबाजार विकास खंड क्षेत्र स्थित पैतृक गांव देवगांव से अजय प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ निकले और कलेक्ट्रेट के दक्षिणी गेट पर पहुंचे। यहां एएसपी के नेतृत्व में सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। इसके बाद प्रस्तावकों के साथ पैदल नामांकन कक्ष तक पहुंचे।
विज्ञापन
नामांकन पत्र भरने में विलंब के कारण कुछ देर तक वहीं रुके रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सिविल लाइंस रोड पर समर्थकों के साथ पैदल निकले। इस दौरान कचहरी चौराहा व बस स्टेशन के समीप बैरियर लगाए गए थे, यहां फोर्स तैनात थी। इसके अलावा कलेक्ट्रेट के दक्षिणी गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
इन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के तहत नामांकन के अंतिम दिन सात प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा से बागी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में दो सेट में, जयहिंद किसान पार्टी से दुर्गा सिंह पटेल, अभय समाज पार्टी से ओमप्रकाश निषाद, एनसीपी से अशोक कुमार यादव तथा निर्दल प्रत्याशी के रूप में सुधाकर, राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा व अतिउल्लाह ने नामांकन पत्र दाखिल किया, जबकि भाजपा प्रत्याशी सत्यप्रकाश मणि ने पुन: एक सेट में तथा जन अधिकार पार्टी प्रत्याशी अनिल चौहान ने भी पुन: नामांकन पत्र दाखिल किया।
आज होगी पर्चों की जांच
देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में 17 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी के लिए 19 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान तीन नवंबर तथा मतगणना दस नवंबर को होगी।
उप चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में कंट्रोल रुम स्थापित
देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण, भयमुक्त व निष्पक्ष संपन्न कराए जाने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में कंट्रोल रूप स्थापित किया गया है। यह जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश पटेल ने बताया कि कंट्रोल रूप में स्थापित टेलीफोन नंबर 05568-220079, 220308 एवं 222220 पर निर्वाचन से संबंधित अपनी समस्या/सुझाव की जानकारी दी जा सकती है। कंट्रोल रुम में अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों को प्राप्त समस्या व सुझाव को पंजिका में दर्ज कर उसका समाधान भी कराने का निर्देश दिया गया है।

सामान्य प्रेक्षक से मिलने का समय निर्धारित
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी राकेश पटेल ने बताया कि देवरिया सदर विधान सभा के उप निर्वाचन को सकुशल, शांतिपूर्ण, भयमुक्त व निष्पक्ष संपादित कराए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य प्रेक्षक डीडी कपाड़िया नियुक्त किए गए हैं। वह लोक निर्माण विभाग डाक बंगला के सूट संख्या-चार में ठहरे हैं। उन्होने देवरिया विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की है कि निर्वाचन से संबंधित किसी प्रकार की समस्या व सुझाव से प्रेक्षक के मोबाइल नंबर 7275817704 पर सूचित कर सकते हैं। प्रेक्षक श्री कपाड़िया प्रतिदिन सायं 4.30 बजे से लोक निर्माण विभाग के डाकबंगला में जनता से मिलेंगे।