फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria also unlocked from 1 june 2021

कोरोना कर्फ्यू समाप्त: देवरिया भी आज से अनलॉक, इन शर्तों के साथ खुलेंगी दुकानें

Tue, 01 Jun 2021 10:58 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Jun 2021 10:58 AM IST
सार

  • कोरोना का संक्रमण कम हुआ, समाप्त नहीं: डीएम
  • लोगों को जागरूक करने की जरूरत: एसपी  

 

विज्ञापन
Deoria also unlocked from 1 june 2021
lockdown - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि जनपद में छह सौ से कम एक्टिव केस कोरोना के होने कारण एक जून से शर्त के अनुसार बाजार सुबह सात बजें से खुलेंगे। संक्रमण की रफ्तार कम होने से जिला अनलॉक की श्रेणी में पहुंच गया है। सप्ताह में पांच दिन दुकानें खुलेंगी लेकिन कंटेनमेंट जोन में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


दोपहर में पुलिस लाइन में संयुक्त रूप से डीएम और एसपी ने कहा कि संक्रमण पर नियंत्रण हुआ है लेकिन समाप्त नहीं। इसके चलते लापरवाही न बरतें। सरकारी विभाग में शत प्रतिशत कर्मचारी उपस्थित होंगे। इन जगहों पर कोविड हेल्पडेस्क स्थापित होगा। जहां पर जांच की जाएगी, अगर किसी में लक्षण दिखा तो उसके इलाज की व्यवस्था की जाएगी। चकबंदी और राजस्व के कार्यालय भी खुलेंगी। रेस्टोरेंट में बैठ कर भोजन पर पाबंदी रहेगी लेकिन होम डिलिवेरी की छूट होगी।
विज्ञापन


शादी समारोह में 25 लोग और शव यात्रा में 20 लोग शामिल हो सकेंगे। बस की सभी सीट पर लोग बैठ कर यात्रा कर सकेंगे। धार्मिंक स्थलों पर पांच व्यक्ति ही मौजूद रहेंगे। शॉपिंग माल, कोचिंग सेंटर, कॉलेज नहीं खुलेंगे। सब्जी की दुकान खुलेगी और मीट, मछली की दुकान बंद कर बेची जा सकती हैं। लोगों को कोरोना के संक्रमण के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। किसी भी अफवाह पर न ध्यान दें, अधिक से अधिक टीकाकरण कराया जाने का लक्ष्य है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अश्वनी कुमार और सीओ श्रीयश त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बेवजह कोई नहीं होगा परेशान:डीएम

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। लोगों को अधिक से अधिक जांच कराने के लिए हम सभी को प्रेरित करना चाहिए। अगर थोड़ा भी लक्षण दिखे तो छिपाए नहीं, जांच तुरंत कराए। लोगों को एक निर्भीक होकर जांच करना चाहिए, अगर पॉजिटिव रिपोर्ट भी आई तो ऐसा नहीं है कि किसी को परेशान किया जाएगा। इसके बेहतर इलाज की व्यवस्था की जाएगी। वैक्सीन लगवाने में डरना नहीं चाहिए। हम सभी को कोरोना को हराना है तो एकजुट होकर लड़ना होगा।

यहां लगेगा कोविड वैक्सीनेशन
एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों को वैक्सीनेशन किया जाएगा। 45 वर्ष के ऊपर के लोगों का हो रहा वैक्सीनेशन होता रहेगा। जिन लोगों के 12 वर्ष से कम आयु के बच्चे है, उनके माता पिता को उनका पंजीकरण करते समय बच्चे के उम्र का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और अपने जन्म का प्रमाण साथ लाना होगा। जिले के चारों सीवीसी वर्क प्लेस पर 100 लोगों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। यहां पर 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए 50 और 50 स्लाट 45 वर्ष आयु के लोगों का पंजीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शाम जिले में अतरिक्त वैक्सीन कोविडशील्ड डोज उपलब्ध हो जाएगी। सीवीसी सप्ताह में छह दिन कार्य करेगा। स्लाट की बुकिंग रविवार की सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी।

यह होगा कोविड वैक्सीनेशन

  • जनपद न्यायालय के लिए- न्यायालय परिसर का सेंट्रल हाल
  • सूचना विभाग और मीडियाकर्मी- नागरी प्रचारिणी सभा पुस्कालय कक्ष
  • राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मी- सेंट्रल बैंक क्षेत्रीय आफिस नगर पालिका रोड
  • सरकारी शिक्षक, परिषदीय शिक्षक एवं सरकारी कर्मचारी- प्ररेणा भवन विकास भवन परिसर


नगरीय क्षेत्र सीवीसी

  • बाबू मोहन सिंह जिला चिकित्सालय
  • जिला महिला चिकित्सालय
  • नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चकिवा ढाला
  • उच्चतर प्राथमिक विद्यालय मेहड़ पुरवा


ग्रामीण क्षेत्रों के सीवीसी

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा


अभिभावक स्पेशल सीवीसी केंद्र

  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed