{"_id":"68aab080e873ef5b9e0ffc4e","slug":"dengue-can-occur-if-you-have-fever-with-chills-for-more-than-3-days-gorakhpur-doctors-advised-to-get-tested-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Health Alert: आपको भी ठंड लगने के साथ हो रहा है बुखार? 3 दिन ऐसे ही गुजर जाए, कराएं जांच...हो सकता है डेंगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Health Alert: आपको भी ठंड लगने के साथ हो रहा है बुखार? 3 दिन ऐसे ही गुजर जाए, कराएं जांच...हो सकता है डेंगू
Sun, 24 Aug 2025 11:56 AM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:56 AM IST
सार
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि हर दिन ऐसे मामले आ रहे हैं कि बुखार के मरीजों को 10 से 15 दिन तक इलाज कराना पड़ रहा है। डेंगू के मरीजों में तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, आंखों में दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते दिखने लगते हैं।
विज्ञापन
डेंगू का खतरा
- फोटो : Freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमस भरी गर्मी और कभी-कभार हो रही बारिश के बीच वायरल फीवर के साथ टाइफाइड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह बीमारी 10-15 दिन तक परेशान कर रही है। लोग वायरल फीवर मानकर दवा खा रहे हैं और जांच में टाइफाइड या डेंगू सामने आ रहा है। डॉक्टर भी तीन दिन में बुखार ठीक नहीं होने पर टाइफाइड या डेंगू की जांच कराने की सलाह देने लगे हैं।
विज्ञापन
मलेरिया-डेंगू, मच्छर
- फोटो : Freepik.com
जुलाई की गर्मी के बाद अगस्त के पहले सप्ताह हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी थी लेकिन बाद में बारिश कम होने और तेज धूप के चलते लोग बीमार होने लगे। मौसम के इस बदलाव का सबसे अधिक असर कम रोग प्रतिरोधक क्षमता वालों पर पड़ा। लोग वायरल फीवर की चपेट में आने लगे। अगस्त में बुखार के मरीजों में टाइफाइड के भी लक्षण मिलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू-मलेरिया
- फोटो : adobe stock images
इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी में सबसे अधिक मामले बुखार और डायरिया के आ रहे हैं। बुखार के मरीजों को कम से कम एक सप्ताह तक दवा खानी पड़ रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि हर दिन ऐसे मामले आ रहे हैं कि बुखार के मरीजों को 10 से 15 दिन तक इलाज कराना पड़ रहा है।
डेंगू डाइट
- फोटो : Freepik
डेंगू के मरीजों में तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, आंखों में दर्द और त्वचा पर लाल चकत्ते दिखने लगते हैं। जबकि टायफाइड की वजह से लंबे समय तक हल्का या तेज बुखार रहना, शरीर में कमजोरी, पेट दर्द और भूख न लगना आम लक्षण हैं। वायरल बुखार के मामलों में थकान, गले में खराश, खांसी-जुकाम और तेज तापमान देखने को मिलता है।