Dengue Alert: डेंगू के डंक से दो पीड़ित, दस लोगों के लिए गए नमूने
डेंगू का लार्वा नष्ट करने का महाअभियान शुरू होने जा रहा है। इसके लिए 42 डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर तैनात किए गए हैं। इन्हें दैनिक मानदेय पर रखा गया है। इनका मुख्य काम घरों में जाकर लार्वा की जांच करना और उन्हें नष्ट करने के लिए सफाई कराना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को भी डेंगू के दो मरीज मिले हैं। इसमें एक राप्ती नगर इलाके, जबकि दूसरा संतकबीरनगर जिले का रहने वाला है। राप्तीनगर में पिछले सप्ताह भी एक मरीज मिली थी। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या अब 14 हो गई है।
राप्ती नगर कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत तीन दिन से खराब थी। बुधवार को मेडिकल कॉलेज में डेंगू जांच के लिए सैंपल भेजा गया था। जहां रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे दो दिन पूर्व राप्ती नगर निवासी युवती में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी।
बुधवार को संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद निवासी 25 वर्षीय युवक में भी डेंगू की पुष्टि हुई। परिजनों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि बुधवार को 10 नमूनों की जांच की गई। इसमें दो में डेंगू की पुष्टि हुई है।
तैनात होंगे 42 डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर
डेंगू का लार्वा नष्ट करने का महाअभियान शुरू होने जा रहा है। इसके लिए 42 डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर तैनात किए गए हैं। इन्हें दैनिक मानदेय पर रखा गया है। इनका मुख्य काम घरों में जाकर लार्वा की जांच करना और उन्हें नष्ट करने के लिए सफाई कराना है। जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि डूडा के जरिए इन्हें तैनात किया गया है। डोमेस्टिक ब्रीडर चेकर की न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट है।