{"_id":"651c656be4f9f355f40bfbc4","slug":"demonstration-held-to-ban-dj-playing-at-high-volume-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-325842-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक के लिए किया प्रदर्शन
Wed, 04 Oct 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 04 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
- श्रीराम जानकी मंदिर परिवार के लोगों ने एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन
- पर्चा बांटकर लोगों से जुटा रहे समर्थन, कार्रवाई नहीं होने अभियान जारी रखने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शोभायात्रा और जुलूसों में तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक लगाने की मांग उठी है। श्रीराम जानकी मंदिर परिवार की ओर से मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। लोगों ने एडीएम सिटी को ज्ञापन देकर इस दिशा में कार्रवाई की मांग की है।
शहर में जुलूस, प्रतिमा विसर्जन और शोभायात्रा में तेज आवाज में डीजे बजाने से लोगों को परेशानी होती है। इसकी वजह से बुजुर्ग, बीमार, बच्चे, गर्भवती महिलाओं सहित अन्य लोग काफी परेशान रहते हैं। इसके देखते हुए श्रीराम जानकी मंदिर परिवार ने जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। दो दिनों तक पर्चा वितरण करने के मंगलवार को लोगों ने एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान डॉ. पवन कुमार, हृदेश चंद सैनी, ऋषिकेश, विजय चौधरी, मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
0000
एडीएम सिटी ने कहा है कि इस पर कार्रवाई की जाएगी। यदि प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।यह लड़ाई अब रुकने वाली नहीं है
- ऋषिकेश
0000
तेज आवाज में डीजे बजाने से हर किसी को असुविधा होती है। इसके खिलाफ अभियान चलाया जाना जरूरी है। इसमें हर व्यक्ति को शामिल होना होगा।
- केशव प्रजापति
0000
रात में जब लोग प्रतिमा विसर्जन कराने जाते हैं, तो तेज आवाज में डीजे बजाते हैं। यह क्रम कई दिनों तक चलता है। करीब एक हफ्ते तक सोना मुहाल हो जाता है।
- राकेश शर्मा
0000
डीजे बजाने के लिए हाईकोर्ट ने जो मानक तय किए गए हैं, उनका पालन कराने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। इसलिए ज्ञापन देकर अवगत कराया गया है।
- डॉ. पवन कुमार