फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demonstration at Vice Chancellor office by breaking three locks including VIP gate

गोरखपुर विश्वविद्यालय: वीआईपी गेट समेत तीन ताले तोड़कर कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन, जानिए क्या है वजह

Tue, 27 Jun 2023 03:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 27 Jun 2023 03:33 PM IST
सार

एबीवीपी गोरक्ष प्रांत के राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख ऋषभ सिंह ने बताया कि परिषद ने कई बार ज्ञापन सौंपकर छात्रों की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया था। इक्का- दुक्का को छोड़कर अन्य गंभीर मांगों पर प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
Demonstration at Vice Chancellor office by breaking three locks including VIP gate
विरोध प्रदर्शन करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर विश्वविद्यालय में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि आश्वासन के बाद भी कुलपति छात्रहित से जुड़ी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। गोविवि प्रशासन ने भीड़ देखते हुए उन्हें प्रशासनिक भवन में प्रवेश से रोकने के लिए जगह-जगह ताले जड़ दिए। उग्र छात्रों ने वीआईपी गेट समेत तीन जगहों पर जड़े तालों को तोड़ दिया और कुलपति कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंचे कुलपति के आश्वासन पर छात्र वापस लौटे।

विज्ञापन


अभाविप के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय सुबह 11 बजे गोविवि के मुख्य द्वार पर जुटे। वहां से प्रशासनिक भवन के उत्तरी गेट (वीआईपी गेट) पर पहुंचे। गार्डों द्वारा गेट नहीं खोलने पर वे भड़क गए। गेट हिला-हिलाकर ताला और उसमें लगी जंजीर तोड़ दी। वहां से वित्त अधिकारी कार्यालय के बगल में स्थित गेट के रास्ते वे कुलपति कार्यालय पहुंचना चाहते थे। लेकिन वहां भी ताला लगा था। उस ताले को तोड़कर छात्रनेता प्रथम तल पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मानसून के सौतेले व्यवहार से मायूसी, तीखी धूप व उमस ने किया बेहाल
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम तल पर कुलपति कार्यालय के लिए जाने वाली सीढ़ी के गेट पर लगा ताला तोड़ कुलपति कार्यालय पहुंच गए। इसकी सूचना मिलने पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के नियंता डॉ. सत्यपाल सिंह, अभाविप गोरक्ष प्रांत की अध्यक्ष व प्रोफेसर सुषमा पांडेय वहां पहुंचीं और छात्रों को शांत कराया।

इसके बाद भी छात्रनेता कुलपति कार्यालय पर जमे रहे। करीब 12.30 बजे कुलपति समस्याएं जानने पहुंचे। 15 मिनट तक छात्रनेताओं की बात सुनने के बाद कुलपति ने हर समस्या के समाधान के लिए एक निश्चित समय दिया। इसके बाद छात्रनेता वापस लौटे।

एबीवीपी गोरक्ष प्रांत के राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख ऋषभ सिंह ने बताया कि परिषद ने कई बार ज्ञापन सौंपकर छात्रों की समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया था। इक्का- दुक्का को छोड़कर अन्य गंभीर मांगों पर प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। इसीलिए धरना- आयोजित था। चेतावनी दी कि यदि जल्द सभी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

अभाविप कार्यकर्ताओं की ओर से कुलपति प्रो. राजेश सिंह को 13 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। कुलपति को छात्रनेताओं ने बताया कि छात्रों को उनके पिछले सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम अभी तक नहीं उपलब्ध हुए हैं। परीक्षाओं के बार-बार निरस्त होने से छात्रों को मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। छात्रावासों में स्वच्छता और प्रसाधन की स्थिति बिगड़ती जा रही है। वाई-फाई हमेशा बंद रहता है।

इसे भी पढ़ें: जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड मामला: फिर विरोध, धान की रोपाई रोकने पहुंची टीम को किसानों ने लौटाया

प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की जाए। आगामी सत्र में छात्रसंघ के चुनाव को समय से संपन्न कराया जाए। 10 दिनों में डिग्री उपलब्ध करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नियमों को ताक पर रखकर हो रही सहायक आचार्य भर्ती की जांच की जाए। हिन्दी में शोध प्रवेश परीक्षा में ईडब्ल्यूएस के अभ्यार्थियों के प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।

28 को उच्च शिक्षा मंत्री का करेंगे घेराव
अभाविप गोरक्ष प्रांत संगठन मंत्री हरिदेव ने बताया कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन परिषद की मांगों को लेकर तत्काल कदम नहीं उठाता है तो 28 जून को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आ रहे प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय का घेराव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed