फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demonstration at DM office in protest against death of newborn

Gorakhpur News: ग्रीन लैंड हॉस्पिटल में टीका लगने से नवजात की हुई थी मौत, विरोध में डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Sat, 11 Mar 2023 12:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Mar 2023 12:26 PM IST
सार

परिजनों ने आरोप लगाया है कि ग्रीन लैंड हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज के डॉ. सुधीर गुप्ता का है। इसी हॉस्पिटल में नवजात को टीका लगाया गया था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई और मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
Demonstration at DM office in protest against death of newborn
टीका लगाने के बाद बच्चे की मौत की घटना को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में करीम नगर, चरगांवा के ग्रीन लैंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में नियमित टीका लगने से हुई नवजात की मौत के विरोध में परिजनों ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। डीएम ने 24 घंटे के अंदर सीएमओ से पूरी रिपोर्ट मांगी है। परिजनों का कहना है कि इसकी शिकायत जनता दरबार में मुख्यमंत्री से की गई थी, लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया है कि ग्रीन लैंड हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज के डॉ. सुधीर गुप्ता का है। इसी हॉस्पिटल में नवजात को टीका लगाया गया था। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई और मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने डीएम से मांग की कि हॉस्पिटल का सीसीटीवी फुटेज निकालकर मामले की मजिस्ट्रीयल जांच कराई जाए। साथ ही डॉ. सुधीर गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के पिता सौरभ कुमार राय ने बताया कि मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी मिला था। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का निर्देश भी दिया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले की लिखित शिकायत चिलुआताल थाने में की जा चुकी है।

 

टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला

Demonstration at DM office in protest against death of newborn
ग्रीनलैंड हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची। - फोटो : अमर उजाला।

सीएमओ ने डीएम के निर्देश के बाद पूरे प्रकरण की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बना दी है। कमेटी में डॉ. एके चौधरी, डॉ. एके सिंह, डॉ. नंद लाल कुशवाहा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव गणेश और स्वास्थ्य सूचना अधिकारी केएन बरनवाल को शामिल किया गया है। कमेटी ने शुक्रवार को अस्पताल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। फुटेज में इस बात की जानकारी मिली है कि एक स्वास्थ्यकर्मी बच्चे को टीका लगा रहा है।

फॉरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा टीका
जांच के लिए पहुंची कमेटी ने बच्चे को लगे टीके को अपने कब्जे में ले लिया है। यह टीका फॉरेंसिक जांच के लिए ड्रग विभाग के सहयोग से लखनऊ भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि टीका कहां से आया, किस कंपनी का है। कोल्ड चेन मेंटन किया गया है या नहीं। इसकी जानकारी टीम ने की है। फॉरेंसिक जांच के बाद टीके के बारे में सही जानकारी मिल सकेगी।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि ग्रीन लैंड हास्पिटल से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मैं मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में तैनात हूं। वहीं पर अपनी सेवाएं देता हूं। हॉस्पिटल के संचालन का आरोप पूरी तरह से निराधार है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed