{"_id":"62dfc56686eba425355d4ac2","slug":"demanded-extortion-of-ten-thousand-rupees-a-month-from-sweets-merchant","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बदमाश ने मिठाई व्यापारी से मांगी 10 हजार रुपये की रंगदारी, बोला- मुफ्त में रोज चाहिए नाश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बदमाश ने मिठाई व्यापारी से मांगी 10 हजार रुपये की रंगदारी, बोला- मुफ्त में रोज चाहिए नाश्ता
Tue, 26 Jul 2022 04:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 26 Jul 2022 04:15 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक, मुबारक अली सोमवार को दुकान पर बैठे थे। सुबह एक बदमाश चार-पांच युवकों के साथ दुकान पर पहुंचा। काउंटर पर बैठे मुबारक के पास सीधे गया और दस हजार रुपये महीने की मांग कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के भोंपा बाजार चौराहे पर स्थित शिवसागर स्वीट हाउस के मालिक मुबारक अली से सोमवार सुबह दस हजार रुपये महीने की रंगदारी मांगी गई। आरोप है कि जमानत पर छूटे एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ दुकान पर आकर धमकी दी कि मुफ्त में नाश्ता और दस हजार महीने नहीं दिए तो हत्या कर दी जाएगी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुबारक अली सोमवार को दुकान पर बैठे थे। सुबह एक बदमाश चार-पांच युवकों के साथ दुकान पर पहुंचा। काउंटर पर बैठे मुबारक के पास सीधे गया और दस हजार रुपये महीने की मांग कर दी। पहले तो मुबारक कुछ समझ नहीं पाए और जलपान करने को कहे। लेकिन, तभी बदमाश ने कहा कि यह नाश्ता तो रोज मुफ्त में करेंगे ही।
विज्ञापन
इसके अलावा दस हजार रुपये महीने रंगदारी चाहिए। नहीं देने पर हत्या कर दूंगा। कुछ देरी बाद ही मुबारक चौरीचौरा थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर मनोज पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। मामला सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन