{"_id":"6aa9b59aebec1b30370f130c","slug":"demanded-10000-extortion-for-drugs-threatened-at-gunpoint-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1452895-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नशे के लिए 10 हजार की रंगदारी मांगी, पिस्टल सटाकर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नशे के लिए 10 हजार की रंगदारी मांगी, पिस्टल सटाकर धमकाया
विज्ञापन
गोरखपुर। नशे के लिए पिकअप चालक से 10 हजार रुपये रंगदारी मांगने और रुपये देने से इनकार करने पर पिस्टल सटाकर धमकी देने के मामले में पिपराइच पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
जंगलधूषण बड़ी रेतवहिया निवासी पिकअप चालक संदीप निषाद ने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे जंगल पकड़ी निवासी मुहम्मद इस्तफाक और रमजान अली ने नशे के लिए उससे 10 हजार रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर दोनों ने पिस्टल सटाकर धमकी दी। घटना के बाद संदीप ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर सोमवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इसके बाद जंगलक्षत्रधारी चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने मिश्रौलिया गांव के पास दिलदार गार्डेन के समीप घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। थानाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी मनबढ़ किस्म के हैं। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।ग