फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demand to run Shatabdi and Vande Bharat trains from Gorakhpur

रेलवे: गोरखपुर से शताब्दी और वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग, समिति की हुई बैठक

Thu, 06 Jan 2022 02:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Jan 2022 02:53 PM IST
विज्ञापन
Demand to run Shatabdi and Vande Bharat trains from Gorakhpur
भारतीय रेल। (सांकेतिक) - फोटो : शटरस्टॉक्स

पूर्वोत्तर रेलवे की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक बुधवार को सैयद मोदी स्टेडियम के बैडमिंडन हॉल में हुई। समिति के सदस्यों ने गोरखपुर से शताब्दी और वंदे भारत ट्रेन चलाने की मांग की। कुछ सदस्यों ने अपने क्षेत्र के स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव और यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन


गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन के प्रतिनिधि की तरफ से वंदे भारत, शताब्दी और दिल्ली गरीब रथ, गोरखपुर-गोवा और गोरखपुर से पुरी के लिए नई ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखा गया। महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने कहा कि सभी मामलों को रेलवे बोर्ड में भेज दिया गया है। इसके बाद समिति के सदस्य एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ महेंद्र सिंह ने गोरखपुर और लखनऊ के बीच यात्रा के समय को कम करने की मांग की। उन्होंने सहजनवां और दोहरीघाट के बीच नई रेलवे लाइन का मुद्दा भी उठाया। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे को आधुनिक ट्रेनों से जोड़ने की भी मांग की।
विज्ञापन


उनकी मांग का सभी सदस्यों ने समर्थन किया। डॉ. महेंद्र सिंह ने सुझाव दिया कि गोरखपुर-लखनऊ के मध्य विद्युतीकरण होने के बाद भी यात्रा के बीच लगने वाले समय को कम नहीं किया गया है। दोहरीकरण और विद्युत लाइन होने के बाद भी अभी करीब 7-8 घंटे लगते हैं। सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि  रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास तो बना दिए जाते हैं लेकिन रख-रखाव पर ध्यान नहीं दिया जाता है। ज्यादातर अंडरपास में बारिश का पानी भर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने हाई स्पीड की ट्रेनों को चलाने की भी मांग की। सांसद कविता सिंह ने विभिन्न स्टेशनों पर जन सुविधाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई और विकास कार्यों को समय से पूरा करने का सुझाव दिया। सहजनवां-दोहरीघाट नई लाइन का भी मुद्दा उठा। जिस पर महाप्रबंधक ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इस प्रोजेक्ट के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो चुका है।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने पूर्वोत्तर रेलवे की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाएं साझा कीं। कहा कि 16 स्टेशनों पर 39 लिफ्ट स्वीकृत हैं, जिनमें से 26 लिफ्ट को लगाया जा चुका है। इसी प्रकार 12 स्टेशनों पर 28 एस्केलेटर स्वीकृत हैं, जिनमें से 26 लग चुके हैं। क्षेत्रीय उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के 33 सदस्य, अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक डीके सिंह, प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

गोरखपुर सांसद ने इन ट्रेनों की मांग की

- गोरखपुर-नई दिल्ली वंदे भारत सुपरफास्ट
- गोरखपुर-नई दिल्ली शताब्दी सुपरफास्ट
- गोरखपुर-मुंबई गरीब रथ एक्सप्रेस
- गोरखपुर-गोवा वाया अयोध्या प्रयागराज सुपरफास्ट
- गोरखपुर-जैसलमेर वाया जोधपुर सुपरफास्ट
- गोरखपुर-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस
- गोरखपुर-देहरादून एक्सप्रेस को रोजाना किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed