फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demand to halt salary deduction and recovery of 25 lakh

Gorakhpur News: वेतन कटौती और 25 लाख की वसूली रोकने की मांग

Fri, 02 Oct 2026 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Demand to halt salary deduction and recovery of 25 lakh
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में वरिष्ठ लेखाकार राज कुमार यादव के वेतन निर्धारण और करीब 25 लाख रुपये की प्रस्तावित वसूली का मामला सामने आया है। पीआरकेएस ने महाप्रबंधक को पत्र भेजकर वेतन कटौती रोकने और वर्ष 2020 में सक्षम अधिकारी के आदेश से किए गए वेतन निर्धारण को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

पत्र के अनुसार राज कुमार यादव की नियुक्ति 14 अप्रैल 1986 को खेल कोटे में हुई थी। वर्ष 1987 में चतुर्थ वेतन आयोग लागू होने पर उनका वेतन 1320 रुपये तय हुआ, जबकि समान परिस्थितियों में कुछ अन्य कर्मचारियों का वेतन 1500 रुपये निर्धारित किया गया था। वेतन विसंगति का मामला उठाए जाने के बाद मुख्य कार्मिक अधिकारी के 18 जून 2020 के आदेश से उनका वेतन 1500 रुपये पर पुनर्निर्धारित किया गया था। इसके बाद एरियर समेत वेतन भुगतान होता रहा।
विज्ञापन

यूनियन का कहना है कि अब सेवानिवृत्ति से पहले वेतन घटाने के साथ करीब 25 लाख रुपये की वसूली की कार्रवाई की जा रही है। पत्र में कहा गया है कि कर्मचारी ने कोई गलत तथ्य या धोखाधड़ी नहीं की है। ऐसे में रेलवे बोर्ड के निर्देशों और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप वसूली पर रोक लगाई जाए। साथ ही वर्ष 2020 की फाइल और नोटशीट की समीक्षा और समान कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की जांच कराने की मांग की गई है। पीआरकेएस के महामंत्री विनोद कुमार राय ने महाप्रबंधक से अंतिम निर्णय से पहले कर्मचारी को पक्ष रखने का अवसर देने और वेतन, पेंशन व अन्य सेवानिवृत्ति लाभों में कटौती नहीं करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed