{"_id":"646cfa8ec88737995807a6d6","slug":"demand-raised-in-the-meeting-of-schools-association-and-sahodaya-schools-association-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-178766-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विद्यालय के समय पर न चलाएं कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विद्यालय के समय पर न चलाएं कोचिंग
विज्ञापन
- स्कूल्स एसोसिएशन और सहोदय स्कूल्स एसोसिएशन की बैठक में उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्कूल्स एसोसिएशन और सहोदय स्कूल्स एसोसिएशन की बैठक में विद्यालय के समय कोचिंग नहीं चलाने की मांग उठी। सोमवार की देर शाम दोनों संगठनों की बैठक स्टेपिंग स्टोन इंटर काॅलेज में हुई। इसमें जिले के 100 से भी अधिक विद्यालयों के प्रबंधक और प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने नॉन स्कूलिंग के बढ़ते प्रभाव को विद्यार्थियों के लिए घातक बताया। दोनों एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों के प्रमुखों से आग्रह किया कि विद्यालय के निर्धारित समय में वो सभी लोग सिर्फ कक्षा 12 उत्तीर्ण छात्रों की ही कोचिंग चलाएं।
एसोसिएशन के संरक्षक सृंजय मिश्र ने कहा की यदि आवश्यकता पड़ी तो उन सभी विद्यालयों के प्रबंधकों से व्यक्तिगत रूप से एसोसिएशन मिलेगा जो ऐसा कर रहे हैं। उन्हें नॉन स्कूलिंग और हाइब्रिड स्कूलों के दुष्प्रभाव को समझाने का प्रयास करेगा। मुख्य अतिथि मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने नॉन स्कूलिंग और हाइब्रिड स्कूलों के विषय को विधान सभा में उठने का आश्वासन दिया। बैठक में गोरखपुर सहोदय स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत दीक्षित, स्कूल्स एसोसिएशन गोरखपुर के अध्यक्ष अजय शाही, रजनीश सिंह, हेमंत मिश्रा, सुजॉय बिस्वास आदि ने विचार व्यक्त किए। अतिथियों का आभार स्टेपिंग स्टोन स्कूल के प्रबंधक राजीव गुप्ता व्यक्त किया।