फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demand for Shivpuran increased in Sawan, two thousand copies sent to Nepal

Gorakhpur News: सावन में बढ़ी शिवपुराण की मांग, नेपाल भेजी गईं दो हजार प्रतियां

Mon, 22 Jul 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 22 Jul 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
Demand for Shivpuran increased in Sawan, two thousand copies sent to Nepal
एक महीने से चल रही थी तैयारी, गीता प्रेस से बिकीं 50 हजार प्रतियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गीता प्रेस में छपने वाली शिव पुराण की मांग सावन को लेकर बढ़ गई है। खासकर आर्ट पेपर पर छपी चित्रमय शिव पुराण की मांग ज्यादा है। क्योंकि इस पुस्तक की क्वालिटी अन्य पुस्तकों से अच्छी है। गीता प्रेस ने दो हजार प्रतियां नेपाल भेजी हैं। लगभग 50 हजार पुस्तकों की बिक्री गीता प्रेस ने की है।
गीता प्रेस से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सावन में भगवान शिव की पूजा-अर्चना से संबंधित पुस्तक शिव पुराण के विभिन्न साइज की पुस्तकों के साथ-साथ शिव चालीसा आदि की मांग बढ़ती है। एक महीने से पुस्तकों को छापने की प्रक्रिया तेजी से चल रही थी। श्रद्धालुओं की मांग पूरी करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। नेपाल में स्थापित गीता प्रेस की शाखा के अधिकारियों ने बताया कि सावन में लगभग दो हजार प्रतियां मंगाई गई हैं जिसकी बिक्री तेजी से हो रही है।
विज्ञापन


सावन में शिव पुराण, शिव चालीसा आदि की मांग बढ़ जाती है। एक महीने से पुस्तकें छापने की तैयारी चल रही थी। श्रद्धालु ज्यादा मात्रा में शिव पुराण खरीद रहे हैं। श्रद्धालुओं की मांग को पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवी दयाल, ट्रस्टी, गीता प्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed