{"_id":"6ac01f779a86901e2b053e38","slug":"demand-for-action-against-those-making-objectionable-remarks-about-bjp-leaders-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1472178-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भाजपा नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भाजपा नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Sat, 03 Oct 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 03 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
सरदारनगर। भाजपा चौरीचौरा मंडल के महामंत्री अनिल जायसवाल ने शुक्रवार शाम चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के अनुसार, भोपा बाजार रेलवे गेट संख्या 147 बी पर बन रहे ओवरब्रिज को लेकर फेसबुक पर बहस हुई थी। आरोप है कि इसके बाद 29 सितंबर को फेसबुक पर अनिल जायसवाल और भाजपा नेता अवधेश जायसवाल के खिलाफ पांच हजार रुपये लेकर बयान देने का झूठा आरोप लगाते हुए अपमानजनक टिप्पणी की गई। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन