{"_id":"6219c8e21efb45489119c16d","slug":"delivery-of-woman-passenger-of-lucknow-barauni-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर गूंजी किलकारी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
Sat, 26 Feb 2022 12:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:12 PM IST
सार
लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस की यात्री महिला का प्रसव कराया गया। इसके बाद महिला अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
नवजात के साथ महिला आरपीएफ कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस (15204) में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला का आरपीएफ के सहयोग से डॉक्टर ने प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित प्रसव कराया। महिला को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात महिला ने ट्रेन में जरवल रोड से यात्रा शुरू की थी। वह एस-4 कोच में बर्थ नंबर आठ पर सवार थीं और समस्तीपुर तक उन्हें यात्रा करना था। गोरखपुर कंट्रोल रूम को रात 10.05 बजे सूचना मिली कि ट्रेन में एक महिला, प्रसव पीड़ा से कराह रही है। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मदद की।
विज्ञापन
रात 10.35 बजे प्लेटफॉर्म छह पर ट्रेन पहुंची, उसके पहले रेलवे स्टॉफ ने डॉक्टर को बुला लिया। सहयोग के लिए आरपीएफ के दो सहायक उप निरीक्षक, तीन महिला आरपीएफ कर्मी के अलावा स्टेश्न पर तैनात दो महिला रेलकर्मी भी पहुंच गईं।
विज्ञापन
महिला को स्ट्रेचर से ट्रेन से नीचे उतारा गया और चादर, कंबल आदि से घेरकर सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद महिला को रेलवे डॉक्टर की सलाह पर जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।