गोरखपुर में बोले मनोज तिवारी: मठ भेजने की धमकी पूर्वांचल की जनता का अपमान, 10 मार्च को दिखेगा परिणाम
सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि गुंडा व माफिया सोच रहे हैं कि 10 मार्च के बाद अच्छे दिन आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। योगी फिर मुख्यमंत्री बन रहे हैं।
विस्तार
दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को बांसगांव विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलाव में जनसभा की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मठ भेजने की धमकी दी जा रही है। यह पूर्वांचल की जनता का अपमान है।
इसका जवाब जनता आगामी तीन मार्च को होने वाले चुनाव में देगी। गुंडा व माफिया सोच रहे हैं कि 10 मार्च के बाद अच्छे दिन आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। योगी फिर मुख्यमंत्री बन रहे हैं। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री बसंत प्रसाद, भगत कुशवाहा, सांसद जयप्रकाश निषाद, सांसद कमलेश पासवान, मनोज शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, सुनील शाही, राजेश सिंह राजन, शिवाजी चन्द, ओम प्रकाश शुक्ला, दीपक पांडेय, हृदय नारायण पांडेय, अभिषेक पांडेय, मुकुंद नारायण, सेवक पांडेय मौजूद रहे।
जलशक्ति राज्यमंत्री ने मांगा वोट
उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने शुक्रवार को मोहद्दीपुर में घर-घर जाकर समर्थन मांगा। राज्यमंत्री सबसे पहले मोहद्दीपुर गुरुद्वारा कमेटी के सचिव सरदार मनमोहन सिंह के घर गए, फिर श्रीश्री गोपाल मंदिर के अध्यक्ष दीपक कक्कड़ के घर जाकर समर्थन मांगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह, जगनैन सिंह नीटू, जसपाल सिंह, मनमोहन सिंह, हरमीत सिंह, डॉ. संगीता, सरवजीत सिंह, राजवीर ग्रोवर, हेमंत चोपड़ा और अजय शर्मा मौजूद रहे।