फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delhi MP Manoj tiwari visit gorakhpur for up election 2022

गोरखपुर में बोले मनोज तिवारी: मठ भेजने की धमकी पूर्वांचल की जनता का अपमान, 10 मार्च को दिखेगा परिणाम

Sat, 26 Feb 2022 01:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Feb 2022 01:47 PM IST
सार

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि गुंडा व माफिया सोच रहे हैं कि 10 मार्च के बाद अच्छे दिन आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। योगी फिर मुख्यमंत्री बन रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi MP Manoj tiwari visit gorakhpur for up election 2022
बांसगांव में भाजपा सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने शुक्रवार को बांसगांव विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मलाव में जनसभा की और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मठ भेजने की धमकी दी जा रही है। यह पूर्वांचल की जनता का अपमान है।

विज्ञापन


इसका जवाब जनता आगामी तीन मार्च को होने वाले चुनाव में देगी। गुंडा व माफिया सोच रहे हैं कि 10 मार्च के बाद अच्छे दिन आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होगा। योगी फिर मुख्यमंत्री बन रहे हैं। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री बसंत प्रसाद, भगत  कुशवाहा, सांसद जयप्रकाश निषाद, सांसद कमलेश पासवान, मनोज शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, सुनील शाही, राजेश सिंह राजन, शिवाजी चन्द, ओम प्रकाश शुक्ला, दीपक पांडेय, हृदय नारायण पांडेय, अभिषेक पांडेय, मुकुंद नारायण, सेवक पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन

जलशक्ति राज्यमंत्री ने मांगा वोट

उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने शुक्रवार को मोहद्दीपुर में घर-घर जाकर समर्थन मांगा। राज्यमंत्री सबसे पहले मोहद्दीपुर गुरुद्वारा कमेटी के सचिव सरदार मनमोहन सिंह के घर गए, फिर श्रीश्री गोपाल मंदिर के अध्यक्ष दीपक कक्कड़ के घर जाकर समर्थन मांगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह, जगनैन सिंह नीटू, जसपाल सिंह, मनमोहन सिंह, हरमीत सिंह, डॉ. संगीता, सरवजीत सिंह, राजवीर ग्रोवर, हेमंत चोपड़ा और अजय शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed