फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delhi flight arrived late by about two hours, departed late by one and a quarter hour

Gorakhpur Fog: करीब दो घंटे की देरी से आई दिल्ली वाली फ्लाइट, सवा घंटे देरी से गई

Mon, 01 Jan 2024 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 01 Jan 2024 10:46 AM IST
सार

गोरखपुर में तीन-चार दिनों से कोहरा छाया हुआ है। यहां कोहरे के कारण बस-रेल और हवाई यात्रा प्रभावित हो रही है। सोमवार को करीब दो घंटे की देरी से दिल्ली की फ्लाइट आई। वहीं दिल्ली की उड़ान सवा घंटे देरी से गई।

विज्ञापन
Delhi flight arrived late by about two hours, departed late by one and a quarter hour
खराब मौसम का असर फ्लाइट पर भी हुआ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में कोहरे के चलते हवाई सेवा भी प्रभावित रही। दिल्ली से आने वाले शाम की फ्लाइट करीब दो घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। वहीं दिल्ली जाने वाली फ्लाइट करीब सवा घंटे की देरी से उड़ा भर सकी। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


गोरखपुर से दिल्ली, मुंबई की फ्लाइट पिछले चार दिनों से देरी से चल रही है। शनिवार और रविवार को दोपहर में आने वाली फ्लाइटों की स्थिति में अब काफी हद तक सुधार आ गया है, लेकिन शाम की फ्लाइट प्रभावित हो रही है। एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम 4.50 बजे गोरखपुर आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट शाम 6.50 बजे गोरखपुर पहुंची।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो घंटे देरी से आई यह फ्लाइट फिर सवा घंटे की देरी से रात 8.10 बजे दिल्ली गई। इसके चलते यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। बता दें कि कोहरे के चलते दो दिन पहले दिल्ली से आई एक फ्लाइट उतर नहीं पाई और वापस दिल्ली जाना पड़ा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed