फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delhi-based tantrik duped people by promising to extract buried treasure from their homes

घर में गड़ा है खजाना: जमीन से सोने का सिक्का निकाला, महिला को लिया झांसे में- ठग लिए 4 लाख रुपये

Sat, 02 May 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2026 02:52 AM IST
सार

गोरखनाथ क्षेत्र के रसूलपुर निवासी हस्सान नूरी के अनुसार, आरोपी इरशाद उर्फ रेहान ने उन्हें जमीन में गड़ा खजाना (सोना) निकालने का झांसा दिया। विश्वास जीतने के लिए वह उन्हें तिवारीपुर इलाके के डोमिनगढ़ ले गया, जहां उसने मेटल डिटेक्टर को जादू की छड़ी बताकर जमीन से सोने का सिक्का निकालकर दिखाया। इस चमत्कार को देखकर वह उसके झांसे में आ गईं और उनके मन में भी गड़ा धन पाने की लालसा जाग गई।

विज्ञापन
Delhi-based tantrik duped people by promising to extract buried treasure from their homes
तांत्रिक( सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

गोरखनाथ थाना क्षेत्र में दिल्ली के जालसाज ने खुद को तंत्र-मंत्र का जानकार बताते हुए घर में अंग्रेजों के जमाने का गड़ा खजाना और उसे निकालने का झांसा देकर महिला से चार लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित महिला ने आरोपी इरशाद उर्फ रेहान के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिक दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गोरखनाथ क्षेत्र के रसूलपुर निवासी हस्सान नूरी के अनुसार, आरोपी इरशाद उर्फ रेहान ने उन्हें जमीन में गड़ा खजाना (सोना) निकालने का झांसा दिया। विश्वास जीतने के लिए वह उन्हें तिवारीपुर इलाके के डोमिनगढ़ ले गया, जहां उसने मेटल डिटेक्टर को जादू की छड़ी बताकर जमीन से सोने का सिक्का निकालकर दिखाया। इस चमत्कार को देखकर वह उसके झांसे में आ गईं और उनके मन में भी गड़ा धन पाने की लालसा जाग गई।

विज्ञापन

इसके बाद आरोपी, महिला के घर पहुंचा और कुछ देर निरीक्षण करने के बाद दावा किया कि घर में अंग्रेजों के समय का भारी मात्रा में सोना-चांदी गड़ा हुआ है। इसे निकालने के लिए उसने चार लाख रुपये खर्च बताकर महिला को तैयार कर लिया। आरोप है कि उसने यह भी कहा कि विशेष पूजा की प्रक्रिया पूरी करने के लिए दिल्ली में एक विशेष व्यक्ति के पास जाना होगा।

झांसे में आई महिला कर्ज लेकर आरोपी के साथ दिल्ली पहुंची। वहां एक युवक मास्क लगाकर आया, जिसने रुपये लेकर कपड़े में बंधा घड़ा दिया और चला गया। आरोपी ने घड़े को ट्रॉली बैग में रखते हुए चेतावनी दी कि इसे रास्ते में न खोलें, वरना इसका असर खत्म हो जाएगा।

घर पहुंचकर जब घड़ा खोला गया तो उसमें राख भरी मिली। यह देखकर महिला के होश उड़ गए। महिला ने तुरंत आरोपी को कॉल कर रुपये वापस मांगे लेकिन वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया।

गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी इरशाद उर्फ रेहान के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed