फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deer attacked and injured three zoo keepers in 24 hours

गोरखपुर: 24 घंटे में तीन जू कीपरों को हिरण ने हमला कर किया घायल, दस दिन पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

Tue, 28 Sep 2021 09:30 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 28 Sep 2021 09:30 AM IST
सार

दस दिन पहले एक जू कीपर को घायल किया था। शनिवार को एक फिर सोमवार को दो कीपर जख्मी हुए।

विज्ञापन
Deer attacked and injured three zoo keepers in 24 hours
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर प्राणि उद्यान में 24 घंटे के अंदर तीन जू कीपरों पर हिरण ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। रविवार की देर शाम एक कीपर जू के भीतर साफ सफाई करने गया तो सबसे पहले हिरण ने उसे घायल कर दिया। इसके बाद, सोमवार की सुबह वापस बाड़े के भीतर जाने पर हिरण ने हमला बोल दिया। घायल कीपर किसी तरह बाड़े के बाहर आ सका। शाम को वापस बाड़े के भीतर जाने पर अन्य कीपर पर हिरण ने हमला कर उसे घायल कर दिया।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दस दिनों में हिरण के द्वारा जू कीपरों पर हमला किए जाने का यह चौथा मामला है। जू कीपर दीपचंद 10 दिन पहले बाड़े में गया था। इसी बीच अचानक हिंसक होकर हिरण ने उसपर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके कुछ दिन बाद मादा हिरण की भी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि नर हिरण हिंसक होकर जू कीपर और हिरण दोनों पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन


इसी हमले में मादा हिरण भी घायल हो गई थी। रविवार की रात में शाहरूख नाम का जू कीपर बाड़े की साफ सफाई करने और भोजन देने गया हुआ था। इसी बीच नर हिरण ने उसपर हमला कर दिया जबकि, यही जू कीपर पिछले आठ महीने से बाड़े में जाकर हिरण को रोज खाना देता था। बाड़े की साफ-सफाई भी करता था। हमले में घायल कीपर को अन्य लोग बाड़े से बाहर लेकर आए। सोमवार सुबह साप्ताहिक बंदी होती है। ऐसे में वन्य जीवों के बाड़ों की सफाई के अलावा उन्हें भोजन व अन्य खाद्य पदार्थ देने वह गए थे। इसी बीच वापस जू कीपर अभिषेक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अस्थायी पद की नहीं है किसी पर जिम्मेदारी

घायल अभिषेक को बाहर लाकर बाड़े को बंदकर दिया गया। इसके बाद दोपहर के वक्त तीसरे जू कीपर अंगद ने जाकर किसी तरह उसे भोजन दिया और बाड़े को अंदर से बंद कर दिया। इस दौरान वह भी घायल हो गया। उसपर भी हमला कर दिया। डॉक्टर योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि जू कीपरों की जिम्मेदारी बाड़े की साफ-सफाई के अलावा उन्हें भोजन करवाना होता है। इसी दौरान हिरण ने हमला कर
दिया।

प्राणि उद्यान में एक निदेशक का पद है, वह अभी छुट्टी पर हैं। उनकी जगह अस्थायी निदेशक की जिम्मेदारी किसी अन्य अधिकारी व कर्मचारी के पास नहीं है। सूत्रों की मानें ऐसे में प्राणि उद्यान के अन्य जिम्मेदारों पर जिम्मेदारी तय होती है। लेकिन इसके लिए उन्हें अधिकार नहीं होता है।

रविवार रात ही एक लोमड़ी की भी हो गई थी मौत
रविवार शाम को प्राणी उद्यान में एक लोमड़ी की भी मौत हो गई थी। पिछले कई दिनों से उसकी तबियत खराब थी। सूत्रों ने बताया कि बाड़े में ही उसका इलाज चल रहा था। दोपहर बाद अचानक तबियत बिगड़ने लगी और रात तक उसकी मौत हो गई। अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद प्राणी उद्यान परिसर के ही इलेक्ट्रॉनिक शवदाह ग्रह में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed