फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Decision may come today in Ayodhya to demolish disputed structure

अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वस्त करने के मामले में आज आ सकता है फैसला, गोरखपुर में ड्रोन से होगी निगरानी

Wed, 30 Sep 2020 01:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Sep 2020 01:55 AM IST
सार

  • पीएसी भी रहेगी मौजूद, सेक्टर और जोन मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस रहेगी भ्रमण पर
  • पुलिस लाइंस में क्यूआरटी, रिजर्व पुलिस रहेगी, थाने पर भी रिजर्व में रहेगी पुलिस

 

विज्ञापन
Decision may come today in Ayodhya to demolish disputed structure
ड्रोन। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में विवादित ढांचे को ध्वस्त करने के मामले में बुधवार को आने वाले अदालत के फैसले के मद्देनजर जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जिले में संवदेनशील स्थानों और कस्बों में पुलिस पिकेट लगाई जाएगी।

विज्ञापन


सीओ कोतवाली और सीओ गोरखनाथ के नेतृत्व में ड्रोन टीम सक्रिय रहेगी और संवेदनशील स्थानों की निगरानी करेगी। रिजर्व पुलिस लाइंस और थानों में फोर्स को रिजर्व में रखा जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने शांति सुरक्षा समितियों के साथ बैठक कर ली थी। संवेदनशील इलाके के थानेदार दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत करते हुए, उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि अदालत का जो भी फैसला आए उस पर हर हाल में शांति कायम होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस को तैयार किया गया है। पुलिस ने मौके का गलत फायदा उठा सकने वालों को पहले ही पाबंद कर लिया है। ऐसे लोगों से साफ कहा है कि अगर शांति में खलल होगी तो इसके लिए वही जिम्मेदार माने जाएंगे।


एसपी सिटी डा. कौस्तुभ ने बताया कि शहर में 90 चौराहों पर पुलिस पिकेट लगी है। कुछ और चौराहों पर फोर्स लगाई गई है। पीएसी को भी रिजर्व रखा गया है। संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरों से निगरानी कराई जाएगी। सीओ अपने सर्किल में तो थानेदार और चौकी इंचार्ज अपने इलाके में भ्रमण करते रहेंगे। किसी भी सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed