फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Debt troubled teacher gave information about kidnapping in Gorakhpur

UP News: कर्ज से परेशान शिक्षक ने दी थी अपहरण की सूचना, पुलिस ने किया पर्दाफाश

Sat, 23 Jul 2022 10:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 23 Jul 2022 10:15 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले के निवासी सूबेदार परिवार के साथ शाहपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। कोरोना काल के दौरान उनकी नौकरी चली गई। घर की जीविका चलाने के लिए उन्होंने कई लोगों से कर्ज ले लिया। नौकरी न मिलने की वजह से कर्ज चुकाने में असुविधा हो रही थी।

विज्ञापन
Debt troubled teacher gave information about kidnapping in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर (Gorakhpur) में कर्ज से परेशान शिक्षक ने खुद छिपकर शाहपुर थाने में अपहरण की सूचना दी थी। शुक्रवार को सर्विलांस की मदद से पुलिस (Police) ने मिर्जापुर जिले के विंध्याचल मंदिर के पास से कथित अपहृत शिक्षक को बरामद कर लिया। जांच में सच्चाई सामने आने पर शिक्षक को स्वजन के साथ घेर भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आजमगढ़ जिले के निवासी सूबेदार परिवार के साथ शाहपुर क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। कोरोना काल के दौरान उनकी नौकरी चली गई। घर की जीविका चलाने के लिए उन्होंने कई लोगों से कर्ज ले लिया।
विज्ञापन


नौकरी न मिलने की वजह से कर्ज चुकाने में असुविधा हो रही थी।19 जुलाई को कुशीनगर जाने की बात कह घर से निकले सूबेदार देर रात तक घर नहीं लौटे। मोबाइल बंद होने पर स्वजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन वाट्सएप के जरिए मैसेज भेजकर अपहरण होने की जानकारी दी। मैसेज में लिखा था कि लखनऊ की जमीन बेचकर रुपये का इंतजाम करो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed