फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   death,two child,barat,dance

कुएं में गिरे दो बच्चों की डूबने से मौत

Mon, 02 Mar 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
death,two child,barat,dance
कान्हा (फाइल फोटो ) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कुएं में गिरे दो बच्चों की डूबने से मौत
विज्ञापन

बरात में डांस के दौरान कुएं में गिरे थे चार लोग, दो बचा लिए गए
देवरा बाजार गांव में आई बरात में डांस करने के दौरान हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/जोगिया। कोतवाली के देवरा बाजार गांव में रविवार की रात बरात में डीजे पर डांस करते समय चार लोग कुएं में गिर गए। इनमें दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

देवरा बाजार गांव में रविवार को राधेश्याम गुप्ता के घर बरात आई थी। रात 11 बजे द्वारपूजा के दौरान डीजे बज रहा था। बरात और गांव के लोग डांस कर रहे थे। इनमें गांव का कक्षा दो में पढ़ने वाला कान्हा (7) और कक्षा तीन का पवन गुप्ता (11) भी शामिल था। डांस करते-करते चार लोग अचानक बगल में स्थित कुएं में गिर गए। ग्रामीणों ने किसी तरह से दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन जब तक दोनों बच्चों को बाहर निकाला जाता, उनकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद जोगिया पुलिस पहुंची। एसओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि रात में ही पुलिस गांव में गई थी। परिजनों के कहने पर शवों का पंचनामा करके उन्हें सुपुर्द कर दिया गया।

जोगिया के देवरा में गमजदा घरवाले।

जोगिया के देवरा में गमजदा घरवाले।- फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed