{"_id":"6ab2f20015b3c567ec0c45e5","slug":"death-threat-over-land-dispute-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1459434-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: भूमि विवाद में जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: भूमि विवाद में जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
Wed, 23 Sep 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
बड़हलगंज। भूमि विवाद को लेकर गाली-गलौज करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। भैंसवली निवासी सतीश चतुर्वेदी ने तहरीर में बताया कि जयनाथ यादव के साथ भूमि विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। वर्ष 2016 में उनके पक्ष में डिक्री हो चुकी है। 19 सितंबर को सुनवाई के बाद रात करीब नौ बजे हेमंत यादव उनके दरवाजे पर पहुंचे और उन्हें, बेटे व परिवार की महिलाओं को अपशब्द कहते हुए घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर 112 की पीआरवी पहुंची। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन