{"_id":"61f2846aa26c6d50bf2f91b6","slug":"death-of-young-man-who-went-to-spray-insecticide-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: कीटनाशक का छिड़काव करने गए युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: कीटनाशक का छिड़काव करने गए युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 27 Jan 2022 05:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 27 Jan 2022 05:09 PM IST
सार
घरवालों ने बताया कि छिड़काव के बाद रमन निषाद को शराब भी पिलाई गई, जिससे उसके शरीर में जहर फैल गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के खजनी इलाके के सीयर गांव में बुधवार को खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए एक युवक की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। खेत से घर आने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जब तक उसे अस्पताल ले जाते उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने खेत मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, आरोपी फरार हो गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के सीयर गांव निवासी रमन निषाद (35) पुत्र स्वर्गीय राम दुलारे निषाद गांव के ही पंकज यादव पुत्र रमाकांत यादव के खेत में बुधवार की दोपहर कीटनाशक का छिड़काव करने गया था। शाम को घर आने पर उनके मुंह से झाग निकलने लगा।
विज्ञापन
घर वालों ने इसकी सूचना डायल 112 और खजनी पुलिस को दी। आनन-फानन थानाध्यक्ष खजनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया।
विज्ञापन
घरवालों ने बताया कि छिड़काव के बाद रमन निषाद को शराब भी पिलाई गई, जिससे उसके शरीर में जहर फैल गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।