{"_id":"610bddb0d4326a7c6a577e87","slug":"death-of-young-man-who-went-to-bathe-in-pokhara","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: पोखरे में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दो घंटे तलाशने के बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: पोखरे में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दो घंटे तलाशने के बाद मिला शव
Thu, 05 Aug 2021 06:21 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:21 PM IST
सार
कौवापट्टी निवासी 20 वर्षीय आकाश गुप्ता अपने दोस्तों के साथ गांव के सरेह में स्थित पोखरे में बृहस्पतिवार को नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया तथा डूबने लगा। यह देख उसके साथी शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
मृतक। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के परसौनी बुजुर्ग गांव के कौवापट्टी टोला के निकट स्थित एक पोखरे में नहाने गया युवक गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। युवक को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद पहुंचे लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। काफी ढूंढने पर मिले युवक को लेकर परिजन तमकुहीराज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कौवापट्टी निवासी 20 वर्षीय आकाश गुप्ता अपने दोस्तों के साथ गांव के सरेह में स्थित पोखरे में बृहस्पतिवार को नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया तथा डूबने लगा। यह देख उसके साथी शोर मचाने लगे।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। दो घंटे तलाशने के बाद वह मिला। परिजन उसे आनन-फानन तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी का कहना था कि युवक की डूबने से मौत की सूचना पर पुलिस भेजी गई थी। युवक के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।