फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Death of two infected 48 new corona positive patients found in Gorakhpur

Corona update: गोरखपुर में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत, सपा जिलाध्यक्ष समेत मिले 48 नए मरीज

Thu, 16 Jul 2020 08:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Jul 2020 08:51 AM IST
विज्ञापन
Death of two infected 48 new corona positive patients found in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। बुधवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। इनमें से एक कुशीनगर जिले का निवासी था। जिले में कोरोना के 48 नए मरीज मिले हैं। इनमें सपा जिलाध्यक्ष समेत शहर के 34 मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन


शहर में हुसैनाबाद, बिछिया कैंप, स्टार हॉस्पिटल, तारामंडल, मिर्जापुर, थाना कैंट, इस्माइलपुर, झारखंडी, पुर्दिलपुर, एसएसपी कार्यालय, पुलिस लाइंस, एसएसपी आवास, राजेंद्र नगर पश्चिम, बनकटा, निकट शनिदेव मंदिर, माया बाजार, रानीडीहा, आदर्शनगर, रानीपार, बिलंदपुर, बरगदवां, गीताप्रेस और सदर में मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा बड़हलगंज में 11, उरुवा, चरगांवा और कौड़ीराम में एक-एक संक्रमित मरीज मिले हैं। अब जिले में मरीजों की संख्या 838, जबकि मरने वालों की संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, राजघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले 48 वर्षीय सपा जिलाध्यक्ष पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने बताया कि वह घर पर ही आइसोलेट हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। कंटेनमेंट जोन में आने वाले लोगों की भी जांच होगी।

इन ग्रामीण इलाकों में मिले मरीज

ग्रामीण क्षेत्रों में बड़हलगंज, पुराना गोला, बेली बड़हलगंज में संक्रमित मिले हैं। बड़हलगंज के महुलिया पोयल की छह वर्ष की बच्ची भी संक्रमित पाई गई है। इसके अलावा बड़हलगंज के ही लालगंज, पंडितपुरा, लालघाट, बसवानपुर, शुकुलपुरी, कौड़ीराम के सुखना, झंगहा के भैंसही में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। शिवपुर महादेव झारखंडी के 36 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
 
दो दिन के लिए दीवानी कचहरी बंद
दीवानी कचहरी में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद से जिला जज गोविंद बल्लभ शर्मा ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कचहरी को बंद करने का आदेश दिया है। इससे जुड़े बाह्य न्यायालय बांसगांव, रेलवे मजिस्ट्रेट व सभी ग्राम न्यायालय पूर्व की भांति खुले रहेंगे।

इन पर बंदी का आदेश लागू नहीं होगा। एसडीएम सदर गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि 250 मीटर की परिधि को कंटेनमेंट जोन और 500 मीटर परिधि क्षेत्र को हॉट-स्पॉट घोषित कर दिया गया है। संक्रमितों के इलाके सील करते हुए सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं।

परिजनों को सौंपे गए संक्रमितों के शव

बीआरडी मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में मंगलवार की सुबह कुशीनगर के सुकरौली निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति को कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। इसके साथ ही अन्य बीमारियां भी थीं। इलाज के दौरान उनकी देर रात मौत हो गई। इनके अलावा बड़हलगंज के बूढ़नपुर के कल्याणपुर टोला निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार की शाम आठ बजे भर्ती किया गया।

जानकारी के मुताबिक, उन्हें शुगर सहित अन्य गंभीर बीमारियां थीं। मंगलवार की देर रात उनकी मौत हो गई। इसके अलावा कैंट थाना के भगता गांव के 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत बुधवार को हुई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि शवों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed