{"_id":"61ba1077429a117a2d20f6bb","slug":"death-of-teenager-from-corona-infected-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona Death: कोरोना संक्रमित देवरिया के किशोर की मौत, एचआईवी से था पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Death: कोरोना संक्रमित देवरिया के किशोर की मौत, एचआईवी से था पीड़ित
Wed, 15 Dec 2021 09:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 15 Dec 2021 09:27 PM IST
सार
कोविड जांच में कोरोना पॉजिटिव निकला था। किशोर की तबीयत में सुधार हुआ था, लेकिन बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती देवरिया के किशोर की बुधवार को मौत हो गई। 15 साल का किशोर एचआईवी पॉजिटिव भी था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तीन नवंबर को देवरिया के रहने वाले किशोर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। किशोर की मां भी एचआईवी पॉजिटिव है। बताया जाता है कि किशोर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एआरटी में रुटीन जांच के लिए आया था।
विज्ञापन
इस बीच उसमें कोविड के लक्षण दिखने पर जांच की गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती कर लिया गया था। किशोर की तबीयत में सुधार हुआ था, लेकिन बुधवार दोपहर करीब सवा तीन बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन