{"_id":"600ee86037056542531def40","slug":"death-of-peacock-and-other-bird-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में एक मोर व अन्य पक्षी की मौत, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में एक मोर व अन्य पक्षी की मौत, गांव में मचा हड़कंप
Mon, 25 Jan 2021 09:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
मोर। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले के बेलीपार के श्रीपूरा गांव में एक मोर और एक अन्य पक्षी मृत पाया गया। गांव के खेतों के समीप रास्ते में एक मोर और एक अन्य पक्षी थोड़ी-थोड़ी दूर मृत पाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
जंगल रानी सुहास कुंवरी के पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने इसकी सूचना बर्ड फ्लू के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम को दे दी है।
गांववालों के मुताबिक, दोनों पक्षी एक दूसरे से तकरीबन 500 मीटर की दूरी पर मरे पड़े मिले हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर वन विभाग और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
सेवई बाजार के पशु चिकित्सालय के डॉ.शमीन अहमद ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों पक्षियों की मौत की वजह ठंड बताई। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए दोनों पक्षियों का नमूना जांच के लिए बरेली लैब भेजा गया है।
विज्ञापन