{"_id":"5f981c184c772e49bc3e062b","slug":"death-of-a-young-man-in-grip-of-current-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: करंट की चपेट में आने युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: करंट की चपेट में आने युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Tue, 27 Oct 2020 06:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
बस्ती थाना क्षेत्र के बक्सर में रविवार शाम को इन्वर्टर का तार लगाते समय 28 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल बस्ती जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सोमवार को परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र के बक्सर निवासी 28 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र रामसागर का इन्वर्टर खराब हो गया था। राकेश इन्वर्टर का तार बोर्ड में लगाने लगे, इसी बीच तार में करंट प्रवाहित होने लगा। इससे उन्हें तेज झटका लगा।
विज्ञापन
सिर के बल गिरने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घरवाले उन्हें तत्काल प्राईवेट वाहन से जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन पहुंचने से पहले ही राकेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
राकेश के मौत से घर में कोहराम मचा है। राकेश की पत्नी अंजना अपनी चार माह की बेटी अर्पित को लेकर दहाड़े मारकर रो रहीं थी। मृतक राकेश के माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।