{"_id":"62d9a89aed927a3d012aef10","slug":"death-in-accident-gorakhpur-news-gkp444501691","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में जानवर से बाइक चालक टकराया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में जानवर से बाइक चालक टकराया, मौत
विज्ञापन
जंगल में जानवर से बाइक चालक टकराया, मौत
पनियरा। क्षेत्र के बभनौली जंगल में एक जानवर के टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार धनंजय गौड़ (23) बभनौली जंगल के मार्ग से आ रहा था। इसी दौरान उसके सामने एक जानवर आ गया। अचानक जानवर सामने आने से धनंजय का बैलेंस गड़बड़ा गया और वह जानवर से टकरा गया। तेज गति से जमीन पर गिरने के कारण धनंजय की वहीं मौत हो गई। धनंजय सोनबरसा थाना खड्डा जिला कुशीनगर का रहने वाला था। मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए जिला भेजा गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।