फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Death caused by hitting on head Umesh of Mau burnt after murder

बांध पर मिला था शव: सिर पर प्रहार करने से हुई थी मौत, हत्या के बाद जलाया गया था मऊ का उमेश

Sat, 05 Aug 2023 11:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Aug 2023 11:38 AM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस की तीन टीमें जांच में लगी हैं। पोस्टमार्टम व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस काम कर रही है। पुलिस सीडीआर की मदद से जांच को आगे बढ़ा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Death caused by hitting on head Umesh of Mau burnt after murder
गोरखपुर समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मऊ जिले के उमेश के सिर पर प्रहार कर हत्या की गई थी। हत्या के बाद शव के निचले हिस्से को जलाया गया था। इसके बाद शव को बेलीपार इलाके के कनईल-कसिहार बंधे पर फेंक दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पुष्टि के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

विज्ञापन


उधर, पत्नी ने बताया है कि वह एक महीने पहले कर्ज लेकर सऊदी कमाने भी गया था, लेकिन फिर लौट आया था। अब पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि मऊ से उसे यहां पर कैसे लाया गया, क्योंकि हत्या करने के बाद शव को लाकर तो फेंका जा सकता है, लेकिन साइकिल लेकर आना गले के नीचे नहीं उतर रहा।
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास चले रहे निर्माण कार्य वाले जगह पर भी जाकर उमेश के बारे में जानकारी जुटाई है, क्योंकि वह राजमिस्त्री का काम करता था। फिलहाल, पुलिस के हाथ खाली हैं और अब मोबाइल के सीडीआर पर जांच की दिशा टीकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: ब्रह्मास्त्र से होगी अपराधियों की ऑनलाइन निगरानी, वीडियो कॉल से जांचेंगे लोकेशन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बंधे से गुजरे कई राहगीरों व चरवाहों से पूछताछ कर आसपास के इलाकों में हो रहे निर्माण कार्य स्थल की जानकारी ली। शुक्रवार को पुलिस ने उमेश के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कुछ खास हासिल नहीं हो सका है।

वहीं पुलिस को मोहम्मदाबाद में मायके में रहने वाली पत्नी किरन ने बताया है कि उसके रिश्ते ठीक नहीं थे, लेकिन यह भी बताया कि उसने कर्ज लेकर पति को विदेश भेजा था। अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि जब रिश्ते ठीक नहीं थे तो उसने कर्ज लेकर उमेश को विदेश क्यों भेजा। क्या वजह थी कि महीने भर के भीतर ही उमेश विदेश से लौट आया।

इसे भी पढ़ें: सीमा हैदर प्रकरण: खुनुवां बॉर्डर पर तैनात दो जवान किए गए सस्पेंड, भारत में यहीं से घुसी थी पाकिस्तानी महिला

पत्नी ने यह भी बताया कि 30 व 31 जुलाई को वह ससुराल गया था, लेकिन उससे मुलाकात नहीं हुई थी। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली है। इसमें यह बात भी सामने आई है कि मृतक की पत्नी से एक माह में एक बार भी बात नहीं हुई है। जबकि उमेश के नंबर से कुछ अन्य नंबरों पर बातचीत हुई है। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अब पुलिस इस पहलू पर काम कर रही है कि परिवार व ससुराल से संबंध नहीं होने पर वह कहां रहता था और किस-किस के संपर्क में था।

संबंधों की जांच में पुलिस, अनैतिक संबंध की भी चर्चा

पुलिस उमेश के करीबियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहां कहां और किससे मिलता था, इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। जिस तरह से उमेश के निचले हिस्से को जलाया गया है, उससे गुस्सा साफ नजर आ रहा है और यह गुस्सा अनैतिक संबंध की ओर इशारा कर रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म: युवती का बयान दर्ज, दरिंदगी करने वाले पांच नहीं छह थे

यह हुआ था
कनईल-कसिहार बंधे के पास बृहस्पतिवार की सुबह हत्या कर फेंकी गई लाश मिली थी। उसकी पहचान आधार कार्ड की मदद से मऊ के उमेश के रूप में हुई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है। शव के पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हो गई है। घटनास्थल से पुलिस ने उमेश के साइकिल, कपड़े व अन्य सामान भी बरामद कर लिए हैं।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि पुलिस की तीन टीमें जांच में लगी हैं। पोस्टमार्टम व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस काम कर रही है। पुलिस सीडीआर की मदद से जांच को आगे बढ़ा रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed