{"_id":"657a0a392d6b188f130fedbb","slug":"deadly-attack-on-young-man-due-to-rivalry-serious-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-398695-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर
विज्ञापन
- कैंपियरगंज इलाके में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
कैंपियरगंज। क्षेत्र की नगर पंचायत चौमुखा के जनकपुर निवासी श्रीराम यादव को उनके ही गांव के दबंगों ने तीन दिन पहले मारापीटा था। मंगलवार की देर शाम फिर से जानलेवा हमलाकर मरणासन्न अवस्था में छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, बनभागलपुर निवासी श्रीराम यादव के घर में घुसकर दो दिन पूर्व दबंगों ने उन्हें लाठी डंडे से अधमरा कर दिया था। तब पीड़ित ने प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से दबंगों का हौसला और बढ़ गया।
तीसरे दिन सरेआम मेन रोड कत्यायनी मंदिर के पास घर जा रहे श्रीराम यादव को चार बाइक पर सवार जनकपुर निवासी ईश्वरचंद, अंगद, रामराज, उमाकांत, अखिलेश, कृपा, प्रभु, अजय, शैलेश सहित 12 लोगों ने घेर लिया और लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के आने की सूचना पर हमलावर फरार हो गए।