{"_id":"696fe2aea860aac27e044407","slug":"deadly-attack-on-driver-serious-after-brick-hits-eye-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1204397-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चालक पर जानलेवा हमला, आंख में ईंट लगने से गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चालक पर जानलेवा हमला, आंख में ईंट लगने से गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महावीर छपरा। बेलीपार थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक चालक पर जानलेवा हमला हो गया। पीड़ित अभिषेक कुमार ने पुलिस को तहरीर में बताया कि 18 जनवरी को रात लगभग 10:30 बजे भाट जोत बांध के पास दुर्गेश यादव (एकला, थाना गीडा) और उसके एक साथी ने उसे बुलाकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि हमलावरों ने ईंट से उसकी आंख पर हमला किया, जिससे गंभीर चोट आई। मारपीट के दौरान उसकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। बेलीपार पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विशाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। इसी दिन खनन विभाग के अधिकारी अजीत पांडेय ने राजस्व टीम की मौजूदगी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो डंपर और एक पोकलेन मशीन को सीज किया था।