{"_id":"5ebb98b58ebc3e90b33b0034","slug":"dead-man-report-corona-positive-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Gorakhpur: 65 साल का मृतक निकला कोरोना पॉजिटिव, मुंबई से लौटा था शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Gorakhpur: 65 साल का मृतक निकला कोरोना पॉजिटिव, मुंबई से लौटा था शख्स
Wed, 13 May 2020 12:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 13 May 2020 12:35 PM IST
सार
- मंगलवार को ट्रांजिट सेंटर के गेट पर हुई थी मौत, जांच के लिए भेजा गया था नमूना
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)।
- फोटो : Social Media
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में मुंबई से लौट कर थर्मल स्क्रीनिग कराने पहुंचे हैसर बाजार निवासी 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रांजिट गेट पर मंगलवार को मौत हो गई थी। प्रशासन ने वृद्ध का नमूना लेकर जांच को मेडिकल कॉलेज भेजवाया था।
बुधवार को आई रिपोर्ट में वृद्ध कोरोना पॉजिटिव मिला। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉक्टर हर गोविंद सिंह ने की। वैसे वृद्ध का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कोविद 19 के प्रोटोकॉल के अनुसार प्रशासन ने पहले ही संपन्न कराया था। अब उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश शुरू होगी।

Trending Videos
ये है मामला
धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार का रहने वाला 65 वर्षीय वृद्ध ट्रक पर सवार होकर मंगलवार को खलीलाबाद पहुंचा था। उसके बाद वृद्ध थर्मल स्क्रीनिंग कराने के लिए पैदल ही बनकटिया स्थित निर्माणाधील जिला जेल (ट्रांजिट सेंटर) जा रहा था। वह ट्रांजिट सेंटर गेट के पास पहुंचते ही गश खाकर गिर गया।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों की मदद से वृद्ध को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जिसके बाद वृद्ध का नमूना लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।