फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead fish spotted near the musical fountain, boating jetty, and Mohaddipur culvert.

Gorakhpur News: रामगढ़ताल में तीन जगह मरीं मिलीं मछलियां

Fri, 03 Jul 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 03 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Dead fish spotted near the musical fountain, boating jetty, and Mohaddipur culvert.
- म्यूजिकल फाउंटेन, नौका विहार जेट्टी और मोहद्दीपुर पुलिया के पास दिखीं मरी मछलियां
विज्ञापन




गोरखपुर। रामगढ़ताल में बृहस्पतिवार को तीन स्थानों पर मरी हुई मछलियां मिलने से लोगों में चर्चा शुरू हो गई। म्यूजिकल फाउंटेन, नौका विहार स्थित जेट्टी और मोहद्दीपुर पुलिया के पास बड़ी संख्या में मछलियां मृत अवस्था में दिखाई दीं।

मछलियों की मृत्यु से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोग इन मरी हुई मछलियों को अपने साथ ले जाते भी नजर आए। रामगढ़ताल मत्स्य पालक समिति के सदस्य राजेश कुमार ने बताया कि पहली बारिश के बाद ताल के पानी में अचानक बदलाव होने से मछलियां ऊपर आ गईं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितनी मछलियां मरी हैं लेकिन नुकसान अधिक नहीं हुआ है। उनका कहना है कि जैसे-जैसे पानी का स्तर बढ़ेगा, स्थिति सामान्य हो जाएगी। बरसात की शुरुआत में ताल में इस तरह की घटनाएं कभी-कभी देखने को मिलती हैं। यदि लगातार साफ पानी आता रहे और ऑक्सीजन का स्तर सामान्य बना रहे तो ऐसी स्थिति अपने आप नियंत्रित हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed