फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead fish removed from Ramgarhtal bank, cleaning of the lake continues

Gorakhpur News: रामगढ़ताल किनारे मरी हुई मछलियों को हटाया, ताल की सफाई जारी

Tue, 20 Jan 2026 12:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dead fish removed from Ramgarhtal bank, cleaning of the lake continues
- ताल की सफाई और संरक्षण के लिए जीडीए ने बनाई व्यापक योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के प्रमुख पर्यटन और जल स्रोत रामगढ़ताल को स्वच्छ और संरक्षित बनाए रखने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने सुधारात्मक कदम तेज कर दिए हैं। सोमवार को ताल में बड़ी संख्या में मजदूरों ने सफाई अभियान चलाया। इसमें पानी में चूना और फिटकरी का छिड़काव किया गया। किनारों पर पड़ी मरी हुई मछलियों को हटाया गया। इससे आसपास की काॅलोनियों में फैली दुर्गंध से लोगों को काफी राहत मिली है।
जीडीए ने ताल के संरक्षण और सफाई के लिए बहु-विभागीय टास्क कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। इसमें जल निगम, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। टास्क कमेटी ताल से जुड़े सभी पहलुओं पर अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। योजना के तहत यह भी देखा जाएगा कि ताल में कितना पानी प्रवेश कर रहा है और उसमें से कितना स्वच्छ पानी उपलब्ध हो रहा है। ताल से जुड़े सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की वर्तमान क्षमता और प्रभावशीलता की भी समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा ताल में सीधे गिरने वाले नालों की पहचान कर उन्हें टैपिंग के जरिये गंदे पानी के प्रवेश से रोका जाएगा।
विज्ञापन

ताल के पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए जल्द ही नमूने लिए जाएंगे और जीडीए विभिन्न वैज्ञानिक एवं तकनीकी संस्थाओं के सहयोग से इसका विश्लेषण कराएगा। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने बताया कि रामगढ़ताल शहर की पहचान और पर्यटन का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए इसके संरक्षण और सफाई में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। फिलहाल मजदूरों की मदद से सफाई, जलकुंभी हटाना, वेंडरों की निगरानी और गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed