फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of youth found in room at gorakhpur

Gorakhpur: कमरे में युवक की मिली लाश, दुर्गंध आने पर खुला मामला

Mon, 22 Aug 2022 10:39 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 22 Aug 2022 10:39 AM IST
सार

पिपराइच थाना क्षेत्र के मोगलपुरा बेलवा नहर निवासी भगवती गुप्ता गुलरिहा थाना क्षेत्र के बेलवा रायपुर टोला जोगिबीर में एक वर्ष से मकान बनवाकर रहते थे। यहीं पर वह बिना डिग्री के इलाज करते थे। एक साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पत्नी मायके में है। मकान में अकेले ही रहते थे।

विज्ञापन
dead body of youth found in room at gorakhpur
मौके पर जुटी पुलिस व भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के बेलवा रायपुर गांव के टोला जोगिबीर में भगवती गुप्ता (26) का कमरे में बिस्तर पर लाश मिली। गर्दन में रस्सी लपेटा हुआ था, जबकि कुछ टुकड़ा ऊपर कुंडा में मौजूद था। आशंका है कि हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि लाश पुरानी है, रस्सी टूटने से नीचे गिर गई। फिलहाल, मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के मोगलपुरा बेलवा नहर निवासी भगवती गुप्ता गुलरिहा थाना क्षेत्र के बेलवा रायपुर टोला जोगिबीर में एक वर्ष से मकान बनवाकर रहते थे। यहीं पर वह बिना डिग्री के इलाज करते थे।
विज्ञापन

 
एक साल पहले शादी हुई थी, लेकिन पत्नी मायके में है। मकान में अकेले ही रहते थे। रविवार को उनके घर के पास से गुजर रहे लोगों को बदबू आई तो प्रधान को सूचना दी गई। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस अंदर दाखिल हुई तो शव बिस्तर पर पड़ा था। शव के गर्दन में रस्सी लपेटा हुआ था। रस्सी का एक टुकड़ा छत के कुंडा से लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस बोली, खुदकुशी की होगी
पुलिस बोली कि लग रहा है कि उसने कुंडा से लटककर खुदकुशी की है। लाश फूलने की वजह से रस्सी टूट गई होगी और नीचे गिर गई होगी। फिलहाल, पोस्टमार्टम से ही मौत की असल वजह पता चल पाएगी।

बेड के नीचे मिले खून के धब्बे
बेड के नीचे खून के धब्बे भी मिले। अब सवाल उठता है कि यह कहां से आए। मौत कितने दिन पहले हुई, इस दौरान वहां पर कोई आया क्यों नहीं? जैसे तमाम सवालों का जवाब अभी पुलिस तलाश रही है।

भाई बोले, 14 अगस्त को घर से निकले थे
भगवती गुप्ता चार भाइयों में सबसे बड़े थे। छोटे भाई सुखदेव ने बताया कि रक्षाबंधन के दो दिन बाद 14 अगस्त को वह घर से निकले थे। तब से घर नहीं आए थे। एक वर्ष पूर्व उनकी शादी झुंगिया बाजार में मीरा के साथ हुई थी। पत्नी मायके में थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed