{"_id":"61b46f111d4e4a08703589a9","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-noose-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Sat, 11 Dec 2021 02:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Dec 2021 02:57 PM IST
सार
उक्त संबंध में थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि रामनगर गांव में एक युवक को फांसी लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जनपद के लार थाना के राम नगर गाव में शनिवार को एक युवक की संदेहास्पद मौत की खबर पुलिस को मिली। पुलिस गांव में पहुंची तो युवक का शव कमरे में छत की कुंडी के सहारे गमछा से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
लार थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी नितिन कुमार (30) पुत्र सभानंद गोंड़ शुक्रवार की रात नित्य की भांति खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार को जब सुबह दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की के रास्ते देखा तो वह पंखे के कुंडे के सहारे गमछे से लटक रहा था।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने नितिन कुमार के शव को कुंडी से नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। नितिन दो भाई है।
उक्त संबंध में थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि रामनगर गांव में एक युवक को फांसी लगाकर जान देने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है।
विज्ञापन