{"_id":"614c790d8ebc3e0dd716927f","slug":"dead-body-of-young-man-missing-for-three-days-found-in-pond-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: तीन दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप
Thu, 23 Sep 2021 06:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Sep 2021 06:24 PM IST
सार
कप्तानगंज थाने के करचोलिया गांव की घटना, बाजार जाने के लिए निकले थे दुबौली दूबे निवासी रामू चौधरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में पिछले तीन दिनों से घर से लापता कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौली दुबे गांव निवासी 40 वर्षीय रामू चौधरी का गुरुवार दोपहर बाद करचोलिया व माझा गांव के बीच स्थित मढ़नी तालाब में उतराता शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आनन-फानन परिवार वालों व पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनवाकर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिवार वालों के मुताबिक रामू चौधरी सोमवार दोपहर बाद घर से बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। तीन दिन तक खोजबीन करने के बाद परिजनों ने बुधवार को कप्तानगंज पुलिस को उनकी गुमशुदगी की सूचना भी दी थी। गुरुवार दोपहर बाद उनका शव तालाब में उतराने की सूचना मिलते ही पिता रामकेश पत्नी सावित्री चौधरी व पुत्रियों आस्था व आभा पर मानो पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि बुद्धीसागर दुबे सहित मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित परिजनों को ढाढस बंधाने का प्रयास किया। टीम के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने पंचनामा भरवा कर शव को अंत्यय परीक्षण के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन