{"_id":"628f214db68cc15b0358daf1","slug":"dead-body-of-young-man-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर में ससुराल गए युवक का मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर में ससुराल गए युवक का मिला शव, हत्या का आरोप
Thu, 26 May 2022 12:12 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 26 May 2022 12:12 PM IST
सार
मंगलवार को ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम था, जिसमें पुर्नवासी भी गए थे। वह रात में कब घर पहुंचे किसी को जानकारी नहीं है। बुधवार की सुबह बरामदे में चारपाई पर वह मृत पड़े मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के करमहा बुजुर्ग में ससुराल आए युवक की बुधवार सुबह चारपाई पर लाश मिली। चारपाई के पास से ही सब्जी में डालने वाली कीटनाशक दवा की तीन शीशी भी बरामद हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची बहनों का आरोप है कि संपत्ति के लिए उनकी हत्या की गई है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, करमहा बुजुर्ग निवासी पुर्नवासी निषाद (35) अपनी पत्नी शोभा के साथ रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं होने से दोनों के रिश्ते में खटास चल रही थी। गांव से चार किलोमीटर दूरी पर स्थित जैनपुर में उनकी ससुराल थी। रात में पुर्नवासी अपने ससुराल गए थे और फिर घर से उनका शव मिला।
विज्ञापन
रात में वह कब आए, कैसे आए, यह कोई नहीं बता पा रहा है। उधर, मृतक की बहनों का कहना है कि पुर्नवासी के ससुरालियों ने उनके नाम की एक बीघा जमीन कुछ माह पहले अपने नाम रजिस्ट्री करा ली है। वह तबसे अवसाद में रह रहे थे। पत्नी भी ज्यादा समय मायके में ही रहती थी।
विज्ञापन
मंगलवार को उनकी ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम था, जिसमें पुर्नवासी भी गए थे। वह रात में कब घर पहुंचे किसी को जानकारी नहीं है। बुधवार की सुबह बरामदे में चारपाई पर वह मृत पड़े मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।