{"_id":"61484f2a8ebc3e79ab6215ad","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-wells-drowned-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: कुआनों में डूबे दो में एक युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: कुआनों में डूबे दो में एक युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
Mon, 20 Sep 2021 02:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:38 PM IST
सार
कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि नाव की मदद से सर्च का दायरा बढ़ाकर तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती शहर से सटे कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट स्थित कुआनो नदी के घाट पर रविवार शाम नाव डूबने की घटना में गायब हुए दो में से एक युवक का सोमवार को शव मिला। लापता दूसरे शव की गोताखोरों के जरिए खोजबीन की जा रही है। कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि नाव की मदद से सर्च का दायरा बढ़ाकर तलाश कराई जा रही है। लापता हुए दोनों में से यह किसका शव है इसकी पहचान कराई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को कोतवाली क्षेत्र के कटरा निवासी विजय कुमार (25), रौता निवासी वैभव लाला (22), मूड़घाट निवासी छोटू (21) व कटरा पेट्रोल पंप के पास के रहने वाले पंकज कुमार (23) मूड़घाट कुआनो नदी पर एक साथ पहुंचे। वहां चारों नाव लेकर सैर करने निकल पड़े। नाविक के साथ चारों नदी में पहुंचे।
बताया जा रहा है कि कुछ दूर जाने पर अचानक नाव डगमगाने लगी। तभी छोटू ने नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पंकज भी नदी में कूद पड़ा। छोटू को बचाकर पंकज तो नदी के बाहर निकल आया। लेकिन नदी का नाविक बाहर निकलने के बाद मौके से खिसक गया। जबकि दो अन्य युवक विजय कुमार व वैभव लाला का पता नहीं लग सका।