फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Dead body of young man found in wells drowned at basti

बस्ती: कुआनों में डूबे दो में एक युवक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Mon, 20 Sep 2021 02:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Mon, 20 Sep 2021 02:38 PM IST
सार

कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि नाव की मदद से सर्च का दायरा बढ़ाकर तलाश कराई जा रही है। 

विज्ञापन
Dead body of young man found in wells drowned at basti
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती शहर से सटे कोतवाली क्षेत्र के मूड़घाट स्थित कुआनो नदी के घाट पर रविवार शाम नाव डूबने की घटना में गायब हुए दो में से एक युवक का सोमवार को शव मिला। लापता दूसरे शव की गोताखोरों के जरिए खोजबीन की जा रही है। कोतवाल शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि नाव की मदद से सर्च का दायरा बढ़ाकर तलाश कराई जा रही है। लापता हुए दोनों में से यह किसका शव है इसकी पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को कोतवाली क्षेत्र के कटरा निवासी विजय कुमार (25), रौता निवासी वैभव लाला (22), मूड़घाट निवासी छोटू (21) व कटरा पेट्रोल पंप के पास के रहने वाले पंकज कुमार (23) मूड़घाट कुआनो नदी पर एक साथ पहुंचे। वहां चारों नाव लेकर सैर करने निकल पड़े। नाविक के साथ चारों नदी में पहुंचे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ दूर जाने पर अचानक नाव डगमगाने लगी। तभी छोटू ने नदी में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए पंकज भी नदी में कूद पड़ा। छोटू को बचाकर पंकज तो नदी के बाहर निकल आया। लेकिन नदी का नाविक बाहर निकलने के बाद मौके से खिसक गया। जबकि दो अन्य युवक विजय कुमार व वैभव लाला का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed