फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dead body of young man found in river at Gorakhpur

Gorakhpur News: नदी में उतराया मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 07 Jun 2022 10:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jun 2022 10:14 AM IST
सार

गुलरिहा थानाध्यक्ष उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि युवक का शव मिला है। पहचान की कोशिश की जा रही है। शव पुराना लग रहा है। पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह पता चल पाएगी।

विज्ञापन
Dead body of young man found in river at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के डुमरी नंबर एक में सोमवार को नदी में उतराया शव मिला। देखने से उसकी उम्र 30 वर्ष के करीब और शव पांच से छह दिन पुरानी है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। जगह-जगह शरीर पर खून लगे हैं। सिर पर गन शॉट जैसा छेद है, जिससे युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस अभी खुल कर कुछ नहीं बोल रही है। बस इतना कह रही है कि शव पांच से छह दिन पुराना है और उसके कंधे के पास का हिस्सा कोई जानवर खा चुका है।
विज्ञापन


लोगों के अनुसार, मृत युवक के शरीर पर केवल काला जींस पैंट मौजूद था। शरीर के ऊपरी हिस्से पर कुछ नहीं था। उधर, पुलिस बीट पुलिसकर्मियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर युवक की फोटो भेजकर पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलरिहा थानाध्यक्ष उमेश कुमार वाजपेयी ने बताया कि युवक का शव मिला है। पहचान की कोशिश की जा रही है। शव पुराना लग रहा है। पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed