फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dead body of young man found in pit at Gorakhpur

गोरखपुर: सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Wed, 30 Jun 2021 03:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Jun 2021 03:24 PM IST
सार

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
dead body of young man found in pit at Gorakhpur
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के सामने सड़क किनारे पानी भरे गढ्ढे में एक युवक का शव बुधवार को मिला। सूचना मिलने पर सिकरीगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पत्नी द्वारा बीती रात को ही सिकरीगंज पुलिस को पति के गायब होने की मौखिक सुचना दी गई थी। रात से ही पुलिस युवक का पता लगाने में जुटी थी।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, इफको प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में अयोध्या जनपद कुमारगंज थाना क्षेत्र निवासी सुरेश सिंह काम करता था। मृतक के छोटे भाई उमेश कुमार सिंह पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह ने सिकरीगंज पुलिस को तहरीर दिया कि प्लांट पर काम करने वाले दिव्यांशु सिंह, आनन्द मिश्रा, एकांश तोमर, अजय प्रताप सिंह उसके बड़े भाई सुरेश के साथ काम करते थे। 
विज्ञापन


28 जून को सुरेश अपनी पत्नी शशि सिंह को बताया था कि उक्त लोगों के साथ गोरखपुर जा रहे हैं। वहीं दूसरे दिन 29 जून को इन लोगों ने सुरेश के नंबर से ही फोन करके बताया कि सुरेश गाड़ी से उतरकर कहीं चला गया है। जब मौके पर परिजन पहुंचे तो सुरेश की हत्या कर दी गई थी। उसका शव प्लांट से 300 मीटर दूर स्थित सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सिकरीगंज राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चार नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों  की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed