{"_id":"616183678ebc3e62485680a1","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-suspicious-condition-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में इस बात को लेकर हो रही चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: संदिग्ध हाल में फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में इस बात को लेकर हो रही चर्चा
Sat, 09 Oct 2021 05:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Oct 2021 05:26 PM IST
सार
चर्चा है कि प्रेम संबंध के मामले को लेकर एक गांव की किसी महिला ने संजय खिलाफ तहरीर दी। मामले में पुलिस ने उसे थाने पर बुलाया था। इस बीच शनिवार को उसका शव मिल गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महराजगंज जिले में पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेनीगंज के कोइलहिया टोला निवासी संजय उर्फ झिन्नी (24) की गांव में स्थित तालाब के किनारे बगीचे में आम के पेड़ की डाली से फंदे से लटका संदिग्ध हाल में शव मिला। वहीं पर मृतक के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना पनियरा संजय कुमार मिश्र मय फोर्स मौके पर पहुंचे, लेकिन लगभग 30 फुट उंचाई पर संदेहास्पद हाल में लटके शव की स्थिति को देखते हुए उन्होंने फोरेंसिक टीम को सूचना दी। करीब दो बजे फोरेंसिक टीम के घटना स्थल पर पहुंचने व आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्रामसभा बेनीगंज निवासी संजय चौहान शुक्रवार को अपने बहन के घर इसी थाना क्षेत्र के देवीपुर गया था। वहां से शनिवार सुबह लगभग 7 बजे अपने घर लौटा। लोगों की माने तो उसके घर गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति शिकायत लेकर आया। उसके बाद उससे बात करते हुए वह घर से निकला। लगभग एक घंटे बाद गांव के ही किसी ने पेड़ पर उसका शव लटका हुआ देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन
शोर सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देखकर दहाड़े मारकर रोना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने पनियरा पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में उसकी संदेहास्पद मौत की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई। चर्चा है कि प्रेम संबंध के मामले को लेकर एक गांव की किसी महिला ने संजय खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
मामले में पुलिस ने उसे थाने पर बुलाया था। इस बीच शनिवार को उसका शव मिल गया। बताया जा रहा है कि महिला से प्रेम संबंध होने के बीच मृतक की शादी कहीं तय हो गई थी। महिला उसे जेल भिजवाने की धमकी दे रही थी। जिससे संजय काफी आहत हो गया था। मृतक अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।
प्रभारी निरीक्षक थाना पनियरा संजय ने लोगों द्वारा की जा रही चर्चा को बेबुनियाद करार दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। इस संबंध में एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया है। इसकी जांच-पड़ताल चल रही है।