{"_id":"60ffcb3ca6a34333de7ed01c","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-railing-of-bridge-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पुल की रेलिंग में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: पुल की रेलिंग में फंदे से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप
Tue, 27 Jul 2021 02:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:31 PM IST
सार
राजेंद्र चौहान मेहनत मजदूरी करके अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी व मां काफी बीमार रहती थीं, जिसका काफी दिनों से इलाज करा रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के लालगंज थानाक्षेत्र के बानपुर कुआनो नदी पर बने पुल की रेलिंग के सहारे गले में रस्सी बंधे व्यक्ति का शव मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इसी गांव के राजेंद्र चौहान (45) के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे लालगंज थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने शव को कब्जे में लेते हुए थाने ले आई और पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
राजेंद्र चौहान मेहनत मजदूरी करके अपना और परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी व मां काफी बीमार रहती थीं, जिसका काफी दिनों से इलाज करा रहा था। मृतक की पत्नी ने बताया कि रोज की तरह सोमवार की रात करीब 10 बजे भोजन करने के बाद पुलिया की तरफ घूमने चले गए और घर वापस नहीं आए।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे शौच को गए ग्रामीणों ने पुल की रेलिंग में नायलॉन की रस्सी के फंदे से गले में नदी की तरफ लटके होने की सूचना दी, तो मानो पहाड़ टूट पड़ा। चर्चा है कि मृतक अपनी बीमार पत्नी फूलमती का काफी दिनों से इलाज करा रहा था। बेटियां शादी योग्य हैं, जिससे वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।
विज्ञापन
प्रधान प्रतिनिधि रानू यादव ने बताया कि आवास सूची में नाम भेजा गया है। मृतक अपने पीछे 70 मां पार्वती तथा 42 वर्षीय पत्नी फूलमती सहित तीन बेटे सिकंदर (20), शिव (12), हनुमान (8) तथा बेटी रेखा (17) व रेशमा (15) को अकेला छोड़ गया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।