{"_id":"615efc528ebc3e0c52473ad8","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-in-pm-residence-under-construction-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में लटकी मिली युवक की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में लटकी मिली युवक की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की नजर
Thu, 07 Oct 2021 07:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 07 Oct 2021 07:25 PM IST
सार
पुलिस की जांच में प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला पाया गया, युवक के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की वजह नहीं बता पाए लोग।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के बेलहर क्षेत्र के मु़ड़िला कला गांव निवासी युवक ने अपने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में साड़ी के फंदे से लटककर बुधवार की रात आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर आस-पास के लोगों के साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के जरिए आत्मघाती कदम उठाने वजह को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं।
विज्ञापन
क्षेत्र के मुड़िलाकला गांव निवासी 36 वर्षीय शिवनाथ पुत्र जगलाल ने बुधवार की देर शाम घर पर भोजन किया। उसके बाद रात में अपने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास पर सोने चले गए। गुरुवार की सुबह परिजनों ने देखा कि निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास के बीम में साड़ी के फंदे से उनकी लाश लटक रही थी।
विज्ञापन
परिजनों के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर एसओ संतोष कुमार मिश्रा अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पीड़ित पत्नी रेशमा बदहवाश थीं। शिवनाथ के दो छोटे बेटे सात वर्षीय इंद्रासन और चार वर्षीय इंद्रसेन हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि शिवनाथ मजदूरी करके ही परिवार का भरण-पोषण करता था। पीड़ित परिजन युवक के जरिए आत्महत्या किए जाने की बात बताए, लेकिन आत्महत्या की वजह बता पाने में असमर्थ दिखे। जबकि ग्रामीण युवक की मौत की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे।
एसओ संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे युवक के जरिए आत्मघाती कदम उठाने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।