{"_id":"5e71c5138ebc3ea7f15decf1","slug":"dead-body-of-unidentified-youth-found-in-junior-institute-campus-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जूनियर इंस्टीट्यूट परिसर में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जूनियर इंस्टीट्यूट परिसर में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 18 Mar 2020 08:03 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Mar 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
कोतवाली इलाके के दुर्गाबाड़ी हुमायूंपुर दक्षिणी स्थित लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल के बरामद में बुधवार की सुबह एक 45 वर्षीय मजदूर का शव मिला। संदिग्ध हालत में उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जानकारी के अनुसार बिहार के सिवान निवासी 45 वर्षीय बिट्टू शहर में रह कर मजदूरी का काम करते थे। गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे स्थित लाल बहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल के बरामदे में ही रात में वह सो जाते थे।
विज्ञापन
सुबह देर तक उनके सोते रहने पर आसपास के लोग पास पहुंचे तो वह मृत पड़े हुए थे। उनके नाक और मुंह से झाग निकला हुआ था। पार्षद संजय यादव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की सूचना पर एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, सीओ कोतवाली वीपी सिंह, कोतवाल जयदीप वर्मा, एसएसआई संजीव कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में उसके शरीर पर कही चोट के निशान नहीं मिले। एसपी सिटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया नशीला पदार्थ खाने से उसकी मौत होना प्रतीत हो रहा है।