{"_id":"62888ac3a249444df56da557","slug":"dead-body-of-teenager-who-went-to-take-back-stolen-goods-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चुराया गया सामान वापस लेने गए किशोर की मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चुराया गया सामान वापस लेने गए किशोर की मिली लाश, हत्या की आशंका
Sat, 21 May 2022 12:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 May 2022 12:16 PM IST
सार
किशोर के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। इसलिए पुलिस जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सहजनवां इलाके के सिघोरवा गांव में चोरी का सामान वापस लेने गए किशोर का शुक्रवार शाम शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस किशोर के जहरीला पदार्थ निगलने के बाद मौत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कुईकोल निवासी 17 वर्षीय किशोर दो वर्षों से घघसरा निवासी रविंद्र सिंह के यहां पर रहकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार को घघसरा बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान से कपड़ा चोरी करते हुए दुकानदार ने पकड़ लिया और उसे पुलिस चौकी पर ले गया। सूचना पर मामा रविंद्र पहुंच गए।
विज्ञापन
दुकानदार की शिकायत पर मामा किशोर को लेकर चुराया गया कपड़ा लेने गांव जा रहे थे। रास्ते में वह बाइक से कूदकर फरार हो गया और थोड़ी देर बाद उसकी लाश मिली। किशोर के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। इसलिए पुलिस जहरीला पदार्थ खाने के बाद मौत की आशंका जता रही है।
विज्ञापन